Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले दिन कानपुर के झकरकट्टी ने 96 लाख कमाए:30 हजार यात्रियों ने किया सफर, दिल्ली रूट की बसों ने की सबसे ज्यादा कमाई

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी सबसे बड़े बस अड्डे ने होली पर 96 लाख रुपए की रिकॉर्ड आय की है। होली के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कानपुर रूट से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, झांसी रूट पर स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। 28 फरवरी से 10 मार्च तक होली स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। झकरकट्टी बस स्टैंड पर निगम के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम बनाया है, जहां अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। बसों को स्टैंड के अंदर लाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। बस स्टैंड पर अफसरों की अतिरिक्त ड्यूटी यात्रियों की सुविधा को लेकर झकरकट्टी बस स्टैंड पर 8 तारीख तक 6 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें किदवई नगर से संजय श्रीवास्तव, चुननीगंज से मुन्नीलाल, फजलगंज से आदित्य सिंह, आजाद नगर से केशनलाल, पंकज तिवारी, विकास नगर से रामलवट, फजलगंज से आदित्य सिंह की ड्यूटी लगाई है। ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रोत्साहन योजना का लाभ झकरकट्टी बस स्टेशन के प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया होली त्यौहार पर 350 बसें चल रही हैं। कुछ बसें रिजर्व रखी गई हैं। चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। जिससे इनका मनोबल बढ़ा रहे। प्रोत्साहन योजना 10 दिनों तक चलेगी। 9 दिनों के बाद ड्राइवर और कंडक्टरों को 2700 रुपए अतिरिक्त दिये जाएंगे। वहीं 10 दिन पर 3000 रुपए दिये जाएंगे। बस स्टैंड पर शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को सुविधाएं दी जा रही है। 96 लाख की आय के साथ कानपुर टॉप पर पंकज तिवारी के मुताबिक कल से अभी तक कानपुर से विभिन्न रूटों पर 30 हजार से अधिक यात्रा कर चुके है। बसों में भीड़भाड़ सामान्य चल रही है। कल हमारी बसों ने 96 लाख 4 हजार रुपए की आय की है। दिल्ली से आने वाली बसों ने अच्छी आय की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजगार सेवक पेट्रोल लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे:सात माह से मानदेय लंबित, आत्मदाह की दी चेतावनी
    Next Article
    मऊ में आबकारी दुकानों पर छापेमारी:नगर मजिस्ट्रेट ने ग्राहकों से की पूछताछ, अवैध वसूली पर नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment