Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में बाल उत्सव, 60 छात्रों ने लिया भाग:10 चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग, BSA ने किया उत्साहवर्धन

    14 hours ago

    1

    0

    जनपद मऊ में 'प्रगति 2.0' कार्यक्रम के तहत बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी विकास खंडों से चयनित 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों में से 10 छात्रों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कॉमिक बुक पोस्टर प्रतियोगिता और 'मेरे बदलाव की कहानी' विषय पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 4 तस्वीरें देखिए… चयनित 10 प्रतिभागियों में से पांच कॉमिक बुक पोस्टर प्रतियोगिता श्रेणी से हैं, जबकि अन्य पांच 'मेरे बदलाव की कहानी' प्रेजेंटेशन श्रेणी से चुने गए हैं। ये सभी अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों को भविष्य में खूब पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डायट के समस्त प्रवक्ताओं तथा जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अनिल चौरसिया ने कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर सहारनपुर में ठगी:पीड़ित बोला-35 दिन रहा, लेकिन नहीं मिली जॉब; खुद के पैसे से वापस आया
    Next Article
    वेलेंटाइन वीक में ‘हग डे विद ट्रीज’ अभियान:एनवायरनमेंट क्लब ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ,पेड़ों को कहा थैंक्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment