Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ग्राम प्रधान चयन पर विवाद:सदस्यों ने खुली बैठक से चुनाव कराने की मांग की, डीएम को पत्रक दिया

    14 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के ग्राम ओन्हाईच के ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक पत्र सौंपा। सदस्यों ने गांव में नियमानुसार खुली बैठक कराकर ग्राम प्रधान के चयन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। यह पद ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी के 17 दिसंबर को निधन के बाद से रिक्त है। सदस्यों ने मांग की है कि ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई जाए। इसमें सभी सदस्यों की सहमति से नियमानुसार नई महिला ग्राम प्रधान का चयन किया जाए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान मुकेश कुमार ने बताया कि यह सीट अनुसूचित श्रेणी के लिए आरक्षित है। हालांकि, पूर्व में ओबीसी वर्ग के एक व्यक्ति को प्रधान नामित कर दिया गया था। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत सदस्यों ने उच्च न्यायालय में अपील की थी, जिसके बाद नियुक्त प्रधान का कार्यकाल निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने पिछली चयन प्रक्रिया में सूचना और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। सदस्यों के अनुसार, जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि अब ग्राम प्रधान का चयन खुली बैठक के बाद ही कराया जाएगा। इस दौरान राधेश्याम सिंह, अलखनंदा शरण, राधिका देवी, शक्ति कुमार, तेतरी, सोती सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव कौशांबी के देवीगंज पहुंचे:कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार बनाने के लिए वोट करने की अपील की
    Next Article
    प्रतापगढ़ ने भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग में पहला स्थान पाया:अंतरजनपदीय प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जिला अव्वल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment