Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन:घोसी चीनी मिल की पेराई अवधि बढ़ाने की मांग, कहा- समय पर पर्ची बांटी जाए

    11 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने घोसी चीनी मिल की पेराई अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि घोसी चीनी मिल का पेराई सत्र इस वर्ष दिसंबर में शुरू हुआ था, लेकिन फरवरी के मध्य में ही गन्ना पेराई रोक दी गई। किसानों को आजमगढ़ की सठियांव चीनी मिल में गन्ना ले जाने को कहा गया। मिल प्रशासन ने मशीनों में तकनीकी खराबी का हवाला दिया था। किसानों के भारी विरोध के बाद पेराई फिर से शुरू हुई, लेकिन किसानों में अभी भी अविश्वास है और समय पर पर्ची न मिलने से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान किसान कांग्रेस के नेताओं ने मांग की कि किसानों के गन्ना खरीद के लिए समय पर पर्ची वितरित की जाए और गन्ने का सही वजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि मिल की मशीनों की मरम्मत समय पर हो। सरकार द्वारा मरम्मत के लिए दिए गए धन की जांच और निगरानी की जाए। इसके अतिरिक्त, चीनी मिल की गन्ना पेराई की समय सीमा बढ़ाई जाए ताकि मऊ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों का गन्ना खरीदा और तौला जा सके। कांग्रेस नेताओं ने भविष्य में मिल को सुचारु रूप से चलाने की भी मांग की, जिससे मऊ जनपद के गन्ना किसान लाभान्वित हो सकें। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के रामकरण यादव, रत्नेश राम, मुकेश राजभर, हंसनाथ तिवारी, रमन पाण्डेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ा
    Next Article
    कानपुर में स्कूटी से गिरे पूर्व एयरफोर्सकर्मी की मौत:बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, परिजन बोले- वह बीमार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment