Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में LIC सर्वेयर को डिजिटल अरेस्ट किया:21 लाख रुपए ठगे, दिल्ली बम ब्लास्ट में सिम यूज होने का दिया झांसा

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में एक एलआईसी सर्वेयर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी की गई है। ठगों ने पीड़ित को दिल्ली बम ब्लास्ट में उसके सिम के इस्तेमाल का झांसा दिया और चार दिनों तक उसे 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा। पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। साइबर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित एलआईसी में सर्वेयर के पद पर कार्यरत है। इस साल अब तक जिले में डिजिटल अरेस्ट के चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि 20 फरवरी की शाम उसे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली से एनआईए का सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार बताया और कहा कि उसके आधार कार्ड से लिया गया सिम दिल्ली बम ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लिया गया, जहां ठग पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए। पीड़ित को 'डिजिटल अरेस्ट' कर घंटों तक कैमरे के सामने बैठाए रखा गया। ठगों ने केस खत्म करने और बेल बॉन्ड के नाम पर पीड़ित को 23 फरवरी तक चार दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा। इस दौरान 20 फरवरी को 9.50 लाख रुपये और 23 फरवरी को 11.40 लाख रुपये, कुल 21 लाख रुपये दो किस्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के किसी भी प्रावधान में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई अवधारणा नहीं है, फिर भी भोले-भाले लोग इसके झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया है, जहां एक एलआईसी सर्वेयर को दिल्ली बम ब्लास्ट में उसके सिम के प्रयोग का झांसा देकर डराया गया। उसे चार दिनों तक फर्जी 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न खातों में 21 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। साइबर सेल और साइबर थाना इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहां पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है इस मामले की विवेचना किया जा रहा है शीघ्र ही इस घटना का अनावरण किया जाएगा और जो दोषी हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में ट्रेन से कटकर महिला की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, पुलिस शिनाख्त में जुटी
    Next Article
    प्रॉपर्टी डीलर घर से लापता, मां को भेजा वीडियो:'बाय-बाय' करके आसमान की ओर इशारा किया, मां को अनहोनी का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment