Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी डीलर घर से लापता, मां को भेजा वीडियो:'बाय-बाय' करके आसमान की ओर इशारा किया, मां को अनहोनी का शक

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुशांत गुप्ता 11 मार्च की सुबह से लापता है। सात दिन तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार रात सुशांत ने अपनी मां को एक वीडियो भेजा, जिसमें वह इशारों में 'बाय…बाय' कहता और आसमान की ओर उंगली उठाता दिख रहा है। इस वीडियो के बाद परिवार में अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। वीडियो 41 सेकंड का है, जिसे सुशांत ने अपने परिजनों के वॉट्सऐप पर शेयर किया था। वीडियो में सुशांत एक कार्यक्रम के मंच के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। इसमें उसने इशारों में 'बाय..बाय' किया और फिर आसमान की तरफ उंगली उठाई, जिससे परिजनों को उसके किसी गलत कदम उठाने की आशंका है। इसके बाद परिजनों ने चकेरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। प्रॉपर्टी के विवाद में अनहोनी का शक सुशांत की मां सुधा गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा प्रॉपर्टी डीलर है और उसने क्षेत्र में कई जमीनें बेची थीं। हालांकि, उसके साथियों ने उसे पैसे नहीं दिए, जिसके कारण वह पिछले छह महीने से परेशान चल रहा था। 11 मार्च को वह बिना बताए घर से चला गया था। सुधा गुप्ता के अनुसार, उनके बेटे ने कई जमीनें बिकवाईं, लेकिन उसे किसी ने भी पैसे नहीं दिए। छह महीने पहले पैसे के लेन-देन को लेकर डीलरों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। कई अन्य डीलर भी पैसे मांगने पर उसे धमकियां देते थे। थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और युवक की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में LIC सर्वेयर को डिजिटल अरेस्ट किया:21 लाख रुपए ठगे, दिल्ली बम ब्लास्ट में सिम यूज होने का दिया झांसा
    Next Article
    STF ने 50 हजार का इनामी गौतस्कर पकड़ा:चंदौली से अरेस्ट हुआ, सहारनपुर का रहने वाला है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment