Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में मोबाइल दुकान से 50 लाख की चोरी:दीवार काटकर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहादतपुरा में एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने दुकान की दीवार काटकर लगभग 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए। घटना का पता तब चला जब सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। मऊ के नवागत एसपी कमलेश बहादुर को चोरों ने शहर के व्यस्ततम इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देकर चुनौती दी है। साथ ही शहर के बीचो-बीच इस चोरी की घटना को लेकर पुलिस पर भी सवाल निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर दुकान के मालिक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुबह 9 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और दुकान के बाहर मोबाइलों के खाली डिब्बे पड़े थे। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र की सारहु पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई है, जिसे पुलिस के लिए एक चुनौती माना जा रहा है। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए दीवार में सेंध लगाई थी। मौके से दीवार काटने का एक औजार भी बरामद हुआ है। दुकानदार के अनुसार, सैकड़ों महंगे मोबाइल चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह जिले के व्यस्ततम इलाके में हुई चोरी की घटना है। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम और पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहां की शहर के बीचों बीच चोरी की यह घटना पुलिस के लिए चैलेंज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना:चकवा महावीर और जंगीगंज में श्रद्धालुओं ने देश कल्याण की कामना की
    Next Article
    उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत:शेखपुर नहर के पास हादसा, चालक भागा; पुलिस कर रही शव की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment