Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में आशुतोष महाराज बोले- अविमुक्तेश्वरानंद का डिप्टी सीएम से कनेक्शन, CDR जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    माघ मेले में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य वादी आशुतोष महाराज के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि “चोटी पकड़कर पीटना महापाप है, पाप लगेगा।” इस पर आशुतोष महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आशुतोष महाराज ने कहा- माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा किया गया ड्रामा बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ है। उपमुख्यमंत्री और बनारस स्थित एक चर्चित बाबा के अविमुक्तेश्वरानंद, उनके गुरु भाई सदानंद सरस्वती, सीआईओ प्रकाश उपाध्याय के नंबर की जांच कराई जाए। पढ़ें पूरी खबर…. रोडवेज बस ने पुलिस जीप को 50 मीटर तक घसीटा, रामपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई; ड्राइवर घायल रामपुर में रात में एक रोडवेज बस ने पुलिस की सरकारी जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस जीप को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। मामला बिलासपुर थानाक्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 1.31 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी:कू कॉइन और मिंग कॉइन ऐप के नाम पर कारोबारी से फ्रॉड सहारनपुर के एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपए की बड़ी साइबर ठगी सामने आई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में तहीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कू कॉइन ऐप और MING COIN (TRADING PLATFORM) नाम से चल रहे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया गया है। बेहट रोड स्थित कुष्ट आश्रम के सामने रहने वाले अंशुल गुप्ता (प्रोपराइटर, मंगलम एंटरप्राइजेज) ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 सितंबर 2025 से उक्त ट्रेडिंग ऐप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। ऐप पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और खातों में लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय हमला:जिम के बाहर घेर इंडियन डॉग कहा, वापस जाओ के नारे लगाए; नाक की हड्‌डी तोड़ी
    Next Article
    मऊ में पिकअप-ट्रक की टक्कर, दो गंभीर घायल:ट्रक लेकर फरार हुआ चालक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment