Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में QR Code ठगी करने वाला Dharmendra Yadav गिरफ्तार, 16 सामान बरामद

    12 hours ago

    1

    0

    मऊ (उप्र), चार अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान हासिल करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 16 इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी से हासिल किये गये इन सामानों में कूलर और फ्रिज भी शामिल हैं।क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चिलकहर मुड़ेंरा निवासी धर्मेंद्र यादव को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यादव गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में ऐसी दुकानों को निशाना बनाता था जहां ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि के लिए ‘साउंड बॉक्स’ नहीं लगा होता था। सिंह ने बताया कि यादव मोबाइल का इंटरनेट बंद कर क्यूआर कोड स्कैन करता और जनरेट हुए फर्जी यूटीआर या क्लोन एप की नकली भुगतान रसीद दिखाकर दुकानदार को झांसे में लेता था।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग जगहों पर अलग नाम और पता बताकर वारदात करता था तथा ठगी से हासिल सामान को घर में रखता और बाद में कम कीमत पर बेचकर उससे अपना खर्च चलाता था। क्षेत्राधिकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके ठिकाने से कुल 16 इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 151A की व्याख्या पर 22 सितंबर को करेगा सुनवाई
    Next Article
    Udhayanidhi Stalin गिरफ्तार: द्विअर्थी टिप्पणी मामले में तमिलनाडु पुलिस की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment