Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, घर की ओर लौटते समय हुआ हादसा, बस जब्त की

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बातकोल मोड़ स्थित यूनियन बैंक के सामने रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार, मधुबन के उसरी छपरा निवासी अमित कुमार (25) पुत्र हरेंद्र कुमार अपनी बाइक से कोपागंज से घर जा रहे थे। इसी दौरान घोसी की ओर से आ रही एक रोडवेज बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अमित कुमार सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोपागंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय सड़क पर यातायात सामान्य था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध के बीच दुबई में फंसा गोंडा का युवक:1 किमी दूर हो रही बमबारी, एक घर में 150 लोग… बोला- मुझे भारत बुला लिया जाए
    Next Article
    गोरखपुर में CMO बनकर मांगे पैसे:घबरा गया मेडिकल संचालक, अधिकारी से की शिकायत, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment