Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युद्ध के बीच दुबई में फंसा गोंडा का युवक:1 किमी दूर हो रही बमबारी, एक घर में 150 लोग… बोला- मुझे भारत बुला लिया जाए

    3 hours ago

    1

    0

    “ऐसा नहीं लग रहा था कि हम आ पाएंगे। बहुत सारे बम-वगैरा हमें देखने को मिले। इसे देखकर थोड़ा सा लगा कि हम नहीं आ पाएंगे। मैं जिस जगह पर हूं, वहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर अमेरिका का पोर्ट है, जहां लगातार बमबारी हो रही है। कभी भी हमारे इधर भी हो सकती है। हम एक रूम में डेढ़ सौ लोग हैं। मैं चाहता हूं कि मुझे भारत बुलाया जाए।” ये बातें गोंडा के छपिया थाना के सैजलपुर गांव के रहने वाले दिनेश वर्मा (27) ने बताई है। दिनेश अभी दुबई में फंसे हुए हैं। दिनेश वर्मा ने दुबई से मुंबई के लिए 1 मार्च को टिकट बुक किया था, लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण एयरपोर्ट बंद हो गया। इसके बाद उन्हें वापस उनके कमरे पर भेज दिया गया। वह होली और भांजे की शादी में शामिल होने भारत अपने घर नहीं आ पाए। दिनेश के भांजे, विनोद वर्मा की शादी 11 मार्च को आमारी बाजार, लुनियापार बस्ती में थी। दिनेश कुमार वर्मा दुबई में कुकिंग का काम करते हैं और अपनी छोटी क्लीनिंग कंपनी चलाते हैं, जो वर्कर प्रोवाइड करती है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दुबई में फंसे दिनेश कुमार वर्मा से बातचीत की। पढ़िए क्या बातचीत की… सवाल: आप इस समय कहां फंसे हुए हैं? आप भारत आना चाह रहे थे, क्या हुआ? जवाब: दिनेश कुमार वर्मा ने बताया- इस समय मैं दुबई में हूं। हमारी फ्लाइट 1 मार्च की रात 1:55 बजे थी, लेकिन 6:00 बजे हमें पता चला कि हमारी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। हालात यहां दोपहर 1-2 बजे से ही खराब थे। ऐसा नहीं लग रहा था कि हम आ पाएंगे। बहुत सारे बम-वगैरा हमें देखने को मिले, इससे थोड़ा सा लगा कि हम नहीं आ पाएंगे। वैसे भी एयरपोर्ट बंद था, शाम को साफ हुआ कि एयरपोर्ट खुला नहीं है, इसलिए हम आ नहीं पाए। सवाल: आप इस समय कहां हैं? आप वहां से क्या देख रहे हैं? जवाब: इस समय मैं दुबई में हूं। यहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर अमेरिका का पोर्ट है, जहां रात में मिसाइलें गिर रही थीं, लेकिन हम वहां से 1 किलोमीटर दूर हैं। हमारे रिश्तेदार भी आसपास रहते हैं और वहां भी हमें यही हाल देखने को मिला। कई वीडियो भी आए हैं। डर तो लगा रहा है, बाकी भगवान जाने। सवाल: कैसी मिसाइलें आ रही हैं? आपके आसपास भी गिर रही हैं क्या? जवाब: मेरे आस-पास ऐसा कुछ नहीं हुआ है, लेकिन मिसाइलें तो गिर रही हैं और दिखाई भी दे रही हैं। हमारे आसपास 1 किलोमीटर की रेंज में कुछ नहीं गिरा। हमारे यहां से दूर एक पोर्ट है, वहां बादलों में कुछ आग के गोले जैसा दिखाई दे रहे हैं। हमने वीडियो में भी कैद किया है। हमारे यहां कुछ नहीं हुआ है, लेकिन यहां पर कुछ भी हो सकता है। सवाल: दिक्कत तो आपको वहां पर नहीं है। आप कहां हैं? किसी बंकर में हैं या सुरक्षित स्थान पर? जवाब: अभी तो दिक्कत नहीं है, लेकिन भविष्य में हो सकती है। 1 किलोमीटर दूरी पर बमबारी हो रही है, और यह नहीं पता कि यहां बमबारी कब तक होगी। मैं इस समय बंकर में नहीं हूं, लेकिन जिस बिल्डिंग में मैं रहता हूं, उसी में एक कमरे के अंदर हूं।" सवाल: क्या आपको बाहर जाने से रोका गया है? जवाब: "भारतीय दूतावास ने संदेश भेजा है कि लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलें। इसलिए हम ज्यादा बाहर नहीं निकल रहे। रात में देख रहे हैं कि मिसाइलें जा रही हैं।" सवाल: आप 1 मार्च को क्यों आना चाह रहे थे? जवाब: "होली मनाने और भांजे की शादी में शामिल होने के लिए। अब एयरपोर्ट बंद होने के कारण नहीं आ पा रहा हूं। काफी सोच रहा हूं कि कैसे आऊं। परिवार के साथ होली मनाना और भांजे की शादी में शामिल होना चाह रहा था, लेकिन लगता है कि नहीं आ पाऊंगा।" सवाल: भारत सरकार से आप क्या चाहते हैं? जवाब: "भारत सरकार से यही चाहता हूं कि मुझे घर बुला लें। युद्ध के कारण हालात खराब हैं। खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। भविष्य में कुछ भी हो सकता है।" सवाल: सायरन बजते हैं तो आप सुरक्षित कैसे रहते हैं? जवाब: "कोई बंकर नहीं है। हम जिस बिल्डिंग में हैं, वहीं रहते हैं। बाहर ज्यादा नहीं निकलते। कल रात हमारा टिकट भी था, लेकिन एयरपोर्ट बंद है।" सवाल: परिवार के लोगों से बातचीत हुई? और अब शादी में नहीं जा पाएंगे, क्या कहेंगे? जवाब: "बातचीत हुई है। अब नहीं जा पाए, भाई को दिक्कत हुई। भांजे की शादी के लिए ही आ रहे थे, लेकिन नहीं आ पाए। कब तक एयरपोर्ट खुलेंगे, इसका पता नहीं। हमारे रूम में डेढ़ सौ भारतीय हैं, गोंडा, बस्ती और बलरामपुर के।" सवाल: आप वहां क्या काम करते हैं? जवाब: “कुकिंग का काम करता हूं और छोटी क्लीनिंग कंपनी चलाता हूं। सर्वेंट प्रोवाइड करते हैं। हमारे रूम में डेढ़ सौ लोग रहते हैं।” जानिए क्या है ईरान-अमेरिका-इजरायल वार ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब युद्ध के रूप में बदल गया है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। वहीं ईरान भी अपने मिसाइल और ड्रोन से दुबई, इजरायल और मिडल ईस्ट के कई देशों को लगातार निशाना बना रहा है। इस वजह से मिडिल ईस्ट में सुरक्षा हालात बेहद खराब हो गए हैं। आम लोग और विदेशी नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में हाई अलर्ट, खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:लखनऊ में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, इजराइल का झंडा रौंदा; खाड़ी देशों की फ्लाइट कैंसिल अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच पुलिस ने पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी किया है। सीएम योगी ने भी रविवार सुबह मीटिंग में अफसरों से एहतियात बरतने को कहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में कवि सम्मेलन में दिखा होली का रंग:गाने पर झूमें लोग, फूल और गुलाल की हुई बारिश, देखें VIDEO
    Next Article
    मऊ में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, घर की ओर लौटते समय हुआ हादसा, बस जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment