Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में स्कूलों का समय बदला:21 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को लू और गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रखना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि नए आदेश के अनुसार, 21 अप्रैल से जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने सभी विद्यालयों को इस समय-सारणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, विद्यालयों को बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह निर्णय अभिभावकों और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे भीषण गर्मी के दौरान बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित किए बिना उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत हाईवे पर दो पक्षों में मारपीट:मामूली बात पर भिड़े युवक, लात-घूंसे चले; वीडियो वायरल
    Next Article
    सीतापुर में दो दुकानों में लगी भीषण आग,VIDEO:ऑटो मोबाइल दुकानों में 10 लाख का नुकसान, कूड़े से आग की आशंका,दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment