Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ पुलिस लाइन में एएसपी ने परेड का किया निरीक्ष:फिटनेस और व्यवस्थाओं पर दिया जोर, पुलिसकर्मियों को दौड़ भी लगवाई

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ पुलिस लाइन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता का जायजा लिया और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए गए। परेड के बाद एएसपी ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, रखरखाव और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की। साथ ही पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली तथा उनकी कार्यशील स्थिति का भी परीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, मेस और बैरकों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पुलिस लाइन परिसर का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। एएसपी ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के दिए निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से आसमान में छाई घटा:आज 12 मिमी बारिश के आसार, उमस से नहीं मिल रही राहत
    Next Article
    Spider-Man Box Office: स्पाइडर मैन ने दुनिया को फंसाया अपने मकड़ जाल में, कमाई सुन उड़ जायेंगे होश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment