Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊआइमा में घर से 50 लाख के जेवर चोरी:1.5 लाख नकदी भी उठा ले गए, परिवार मुंबई में रहता है

    9 hours ago

    1

    0

    मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय जोधराय गांव में सोमवार रात एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने रात 11 से 12 बजे के बीच घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार मुंबई में रहता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया था। सराय जोधराय निवासी शिव कुमारी गुप्ता अपने पति रामदुलार गुप्ता के साथ रहती हैं। उनके तीन बच्चे और बहुएं हैं, जो सभी शादीशुदा हैं और मुंबई में अपना कारोबार करते हैं। शिव कुमारी अपने पिता की इकलौती संतान हैं। चोरी हुए जेवर और नकदी में उनके तथा बहुओं के गहने शामिल थे। शिव कुमारी ने बताया कि घर से लगभग 50 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद गायब है। शिव कुमारी अपने चचेरे भाई विश्वनाथ गुप्ता की बीमारी की खबर सुनकर दो दिन पहले ही मुंबई से गांव आई थीं। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने भाई के घर सोने चली गईं। मंगलवार सुबह जब वह अपने घर लौटीं, तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर शिव कुमारी ने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बच्चों की अलमारियों और संदूकों के ताले तोड़ दिए थे और उनमें रखे पैसे व गहने चुरा लिए थे। चोरी की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई और तत्काल मऊआइमा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। प्रभारी निरीक्षक थाना मऊआइमा पंकज अवस्थी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:आजमगढ़ में 273 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, 22 अति संवेदनशील केंद्र घोषित
    Next Article
    बरेली में किराया बढ़ोतरी पर सियासत तेज:छोटे दुकानदारों की आजीविका पर संकट, समीक्षा के संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment