Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:आजमगढ़ में 273 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, 22 अति संवेदनशील केंद्र घोषित

    11 hours ago

    1

    0

    आज़मगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुल इस बोर्ड में 168886 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए 6 सचल दल बनाए गए हैं। जिले में 43 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किये गए हैं। परीक्षा को 28 सेक्टर में बांटा गया। जहां प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी व्यवस्था संभालेंगे। परीक्षा की शुचिता के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। कंट्रोल रूम से की जाएगी मॉनिटरिंग आजमगढ़ जिले के हाईस्कूल में कुल 83628 परीक्षार्थी जिसमें 43,117 छात्र और 40,511 छात्राएं शामिल होंगे। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 85258 परीक्षार्थी जिसमें 43,349 छात्र और 41,909 छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। कंट्रोल रूम प्रभारी ADIOS वीरेंद्र प्रताप सिंह पूरी परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से करेंगे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है और शुचिता पूर्व परीक्षा कराने का दावा किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिले में परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में विवाद के बाद घर पर पत्थरबाजी:9 लोगों पर केस दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस पहचान शुरू की
    Next Article
    मऊआइमा में घर से 50 लाख के जेवर चोरी:1.5 लाख नकदी भी उठा ले गए, परिवार मुंबई में रहता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment