Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मवाना में कांग्रेस का कार्यक्रम, नए नगर अध्यक्ष नियुक्त:मोहम्मद तालिब नगर अध्यक्ष, शाहनवाज कुरैशी मंडल अध्यक्ष बने

    1 hour ago

    1

    0

    मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में मोहम्मद तालिब द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव विदित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने मोहम्मद तालिब को मवाना का नगर अध्यक्ष और शाहनवाज कुरैशी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। विदित चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभानी है। उन्होंने उनसे मवाना की जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को ले जाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि यह नियुक्तियां मोहम्मद तालिब और शाहनवाज कुरैशी के जमीनी स्तर पर समर्पण, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह को देखते हुए की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मोहम्मद तालिब ने पार्टी की ओर से दी गई इस जिम्मेदारी को अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदित चौधरी, गौरव भाटी, शबी खान, अफज़ाल सनौता, सय्यद आमिर रज़ा, योगी जाटव, डॉ जफ़रुल्ला, राकेश कुशवाह, हेमंत प्रधान, तरुण शर्मा, खलीक कुरैशी, मधुलिका गौतम, सुनीता मंडल, सपना सोम, अफसा, सय्यद रेहानुद्दीन, शिवदत्त शर्मा, विजय त्यागी, एडवोकेट बल्लभ, सुबनीश मावी, अहमदुल्ला, रियाज़ुल्ला, नासिर त्यागी, अब्दुल सत्तार, जाहिद वाहिद, मतलूब, इरशाद सैफी, इमरान सैफी, नसीम रज़ा और नसीम जैदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के वैज्ञानिक अजनाला सैनिकों के परिवार का लेंगे सैंपल:167 साल के रहस्यों से उठेगा पर्दा,देशभर के शिक्षकों ने DNA लैब को देखा
    Next Article
    प्रभारी मंत्री कल करेंगे विकास कार्यों-कानून व्यवस्था की समीक्षा:पर्यटन मंत्री एत्मादपुर स्थित जैन मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment