Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर बोले-बाउंड्री गिराने वाले SDM को नहीं छोड़ूंगा:मुरादाबाद में 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल' की जमीन कब्जामुक्त कराने पर बवाल; सुबह-सुबह मौके पर DM

    4 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट “CM मॉडल कंपोजिट विद्यालय” की राह में खुद BJP के नेता ही रोड़ा बने हुए हैं। प्रशासन ने गुरुवार को स्कूल के लिए आरक्षित जमीन बुलडोजर चलाकर खाली कराई तो मुरादाबाद से लखनऊ तक सियासी बवंडर मच गया। बवाल मचा तो बैकफुट पर आए प्रशासन ने दोबारा पैमाइशन का डिसीजन लिया। सुबह दिन निकलते ही डीएम अनुज सिंह को तहसील की टीम लेकर मौके पर पहुंचना पड़ा। बवाल इसलिए मचा क्योंकि स्कूल की सरकारी जमीन पर जिन लोगों ने बाउंड्री कर रखी थी, उनमें सत्ताधारी दल के मेयर विनोद अग्रवाल और खुद को यूपी के एक कद्दावर भाजपा नेता का करीबी बताने वाले अमित चौधरी का नाम शामिल था। मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत शासन में की है। मेयर ने कहा कि, एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीणा के खिलाफ कार्रवाई कराकर ही दम लेंगे। बवाल इतना मचा कि सुबह दिन निकलते ही मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह को मौके पर पहुंचना पड़ा। डीएम मुरादाबाद सदर और बिलारी तहसील की पूरी टीम को मौके पर लेकर पहुंचे और जमीन की दोबारा से पैमाइश कराने के आदेश दिए। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मेयर के साथ अपनी प्राइवेट टीम थी तो समानांतर पैमाइश कर रही है। मेयर का दावा है कि जिस जमीन को सरकारी बताया जा रहा है वह उनकी है। जिसे उन्होंने 10 साल पहले चांद बाबू से खरीदा था। मेयर ने जिससे जमीन खरीदी वो अवैध कब्जों के लिए बदनाम चांद बाबू हाईवे किनारे की और विवादित जमीनों को कब्जा करने के लिए बदनाम है। मौजूदा वक्त में भी हाईवे किनारे जमीन के एक बड़े हिस्से पर डंपर से पटान करके चांद बाबू द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। हैरानी है कि जिस गांव में चकबंदी चल रही है वहीं चांदबाबू डंपरों से दिनरात पटान करके भूमि को हाईवे बाईपास के लेवल पर लाने की कोशिशों में जुटा है। चकबंदी के कुछ अधिकारी और एक लेखपाल को शामिल करके वो आसपास के जमीनों पर कब्जा करने की कोशिशें कर रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने इकट्‌ठा होकर अधिकारियों से शिकायतें भी की हैं। लेकिन इन शिकायतों को नजरंदाज कर दिया गया। भाजपा नेताओं का संरक्षण होने की वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। चांद बाबू ने आजाद समाज पार्टी के टिकट पर कुंदरकी उपचुनाव भी लड़ा था। क्या है पूरा विवाद जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे धीमरी गांव के रकबे में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘CM मॉडल कंपोजिट स्कूल’ के लिए करीब 6 एकड़ भूमि आरक्षित की थी। इस स्कूल के निर्माण का ठेका UPPCL को दिया गया है। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि पर पहुंचे तो वहां पहले से अवैध कब्जा करके बाउंड्री खड़ी की गई थीं। इसके बाद प्रशासन ने गुरुवार को इन बाउंड्रियों को तुड़वा दिया। ताकि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ हो सके। ये बाउंड्री मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता अमित चौधरी की थीं। इन लोगों ने मामले में विरोध जताया, जिसके बाद प्रशासन दोबारा से जमीन की पैमाइश करा रहा है। आबादी में लोग सड़क नाली तो तरस रहे, मेयर के लिए जंगल में बना दी सड़क शहर में लाइनपार की बड़ी आबादी जहां से भाजपा नेता मेयर, विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं वो सड़क, नाली खड़ंजे के लिए तरस रहा है। यहां बजट का रोना रोकर विकास कार्य नहीं कराए जा रहे। लेकिन जंगल में मेयर की खाली पड़ी जमीन तक 12 मीटर चौड़ी चमचमाती सड़क बना दी गई। जहां अभी कोई नहीं रहता है चारों तरफ पूरी जमीन खाली पड़ी है। जाहिर है सत्ता का दुरुपयोग करके सरकारी रकम का इस्तेमाल नेताओं ने अपने फायदे के लिए किया है। अपनी जमीन की कीमतें बढ़ाने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए भाजपाइयों ने जंगल में सरकारी खजाने से सड़क बना दीं। अफसरों ने भी आंखें मूंदकर सरकारी रकम का खुला दुरुपयोग किया है। इस बारे में पूछने पर मेयर का कहना है कि सड़क अमित चौधरी ने जिला पंचायत से बनवाई थी। अमित चौधरी बिलारी के BJP नेता ऋषिपाल चौधरी का छोटा भाई मेयर के अलावा जो दूसरी बाउंड्री प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को ध्वस्त की वो बिलारी के भाजपा नेता ऋषिपाल चौधरी के छोटे भाई अमित चौधरी की है। अमित खुद को एक बड़े भाजपा नेता का करीबी बताता है। यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद इसकी प्रॉपर्टी कई सौ गुना बढ़ी है। अमित खुद को कुंदरकी के भावी ब्लॉक प्रमुख के तौर पर भी प्रोजेक्ट करता है।त विवादित जमीनों के धंधों में लगे भाजपा नेता मुरादबााद में पिछले काफी समय से भाजपा नेताओं के नाम विवादित जमीनों के धंधे में उछल रहे हैं। मेयर अकेले नहीं हैं, कई दूसरे भाजपा नेता भी हैं जो खुले तौर पर विवादित जमीनों पर बेदह सस्ते में खरीदकर उन पर कब्जा करके उन्हें कई गुना अधिक दामों में बेच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैटरी रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला, हंगामा:लघुशंका करने से मना किया था, चेहरे और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
    Next Article
    लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन:नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर जलाई, पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment