Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन:नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर जलाई, पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इस प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। नमाज से पहले शहर की मस्जिदों के गेट पर जमीन पर अमेरिका-इजराइल के झंडे लगा दिए गए थे, जिन्हें नमाजी कुचलकर अंदर गए। नमाज के बाद तय ऐलान के मुताबिक लोग बड़ा इमामबाड़ा पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ा इमामबाड़ा के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर जलाई गई। इस दौरान ‘नेतन्याहू आतंकवादी - ट्रंप आतंकवादी’ के नारे भी लगाए गए। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा की आसिफी मस्जिद के साथ शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज की गई। आसिफी में मौलाना कल्बे जव्वाद की इमामत में शिया समुदाय ने दोपहर 1 बजे नमाज किया। उसके बाद से प्रदर्शन जारी है। 5 तस्वीरें देखिए… अलविदा जुमे के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर बोले-बाउंड्री गिराने वाले SDM को नहीं छोड़ूंगा:मुरादाबाद में 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल' की जमीन कब्जामुक्त कराने पर बवाल; सुबह-सुबह मौके पर DM
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए लोगों की भीड़:पुलिस ने संभाली व्यवस्था, एजेंसी संचालक बोले- पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment