Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर ने सदन में पेश किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम:ध्वनि मत से सर्वसम्मति समर्थन, महिलाओं को सशक्त होने में मिलेगी मजबूती

    19 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद नगर निगम के प्रथम सदन में महापौर सुनीता दयाल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन में मौजूद सभी पार्षदों ने दोनों हाथ उठाकर ध्वनि मत से सर्वसम्मति समर्थन प्रदान किया। महापौर ने अपने संबोधन में इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरगामी पहल बताते हुए कहा कि यह अधिनियम लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करेगा। प्रस्ताव समर्थन की शुरुआत महिला पार्षदों ने की। इसके बाद अन्य पार्षदों ने अपने विचार रखते हुए अधिनियम के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया और विषय का विस्तार किया। नारी सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने अपनी प्रथम सदन उपस्थिति में महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अन्य अधिकारियों व सदन में मौजूद पार्षदों को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में महिला सुरक्षा, सहभागिता एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा:IMA की चेतावनी- लापरवाही पड़ी भारी तो फेल हो सकते हैं शरीर के अंग
    Next Article
    हमीरपुर में घरेलू विवाद में महिला की मौत:पति-पत्नी के झगड़े के बाद बेटे को जहर देकर खुद भी खाया, बच्चा सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment