Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती बोलीं- मैं बीमार नहीं, बिल्कुल ठीक हूं:लंबे ट्वीट देखकर लोग भ्रम फैला रहे, इसलिए आपके सामने आई हूं

    1 hour ago

    1

    0

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी बीमारी की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। पार्टी से निकाले गए लोग पिछले एक-दो दिनों से यह भ्रम फैला रहे हैं कि बहनजी बीमार हैं, इसलिए वह मीडिया में न आकर बड़े मामलों पर भी सीधे X पर जानकारी दे रही हैं। इसलिए मैं आपके सामने आई हूं। उन्होंने कहा- इसका सबूत है कि पार्टी के आलोक कुमार के पास कल रात 10:04 बजे आकाश आनंद का फोन आया। उन्होंने पूछा- बहनजी बीमार हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है? आलोक कुमार ने कहा- वह बिल्कुल ठीक हैं। अपने काम में लगी हुई हैं। इस पर आकाश ने कहा- मेरी यह बात बहनजी को मत बताना और फोन रख दिया। यह गंभीरता से सोचने की बात है। मायावती ने कहा- उनकी यह मानसिकता सही भी हो सकती है और गलत भी। क्योंकि अभी भी वह अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से काम कर रहे हैं। आकाश अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाए हैं, इसीलिए उन्हें पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया। दरअसल, मायावती 3 सितंबर को लखनऊ में सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं। देशभर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद से वह X पर ट्वीट कर फैसलों की जानकारी दे रही हैं। चार दिन पहले उन्होंने आकाश को पार्टी में पद वापस देने के लिए उनके ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की शर्त रखी थी। इसके 17 घंटे बाद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद मायावती ने आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया। शनिवार को उन्होंने X पर ही कहा- भविष्य में पार्टी की जिम्मेदारी आकाश की बहन दीपिका आनंद को सौंपी जा सकती है। मायावती 2 बड़ी बातें पढ़िए 1- चीन के साथ सीमा विवाद जल्द सुलझना चाहिए मायावती ने कहा कि दिल्ली में हुए 18वें BRICS सम्मेलन में 140 पैराग्राफ का घोषणा पत्र सभी देशों की सहमति से जारी हुआ। यह बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है। कई देश इस समय युद्ध, तनाव और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में BRICS देशों का एक साथ आना आपसी सहयोग और समझ को दिखाता है। BRICS देशों के बीच आर्थिक रिश्ते मजबूत करने की कोशिश भी उम्मीद जगाती है। BRICS करेंसी बनाने की दिशा में कदम भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ मतभेदों को विवाद में बदलने से रोकने की कोशिशों का क्या नतीजा निकलता है, यह आने वाला समय बताएगा। हालांकि, दोनों देशों के बीच सीमा विवाद जल्द से जल्द सुलझना चाहिए। 2- 58 हजार पंचायत सहायकों की मांगों पर सरकार विचार करे मायावती ने लखनऊ के इको गार्डन में आंदोलन कर रहे पंचायत सहायकों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने और संविदा के बजाय स्थायी करने की मांग को लेकर करीब 58 हजार पंचायत सहायक पिछले कुछ दिनों से राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार को उनकी जायज मांगों पर विचार करना चाहिए। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कौशल किशोर की 'आत्म सम्मान रैली':नशा-अपराध मुक्त, समान शिक्षा के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे राजनीतिक ताकत
    Next Article
    बाउंसर बोली- लॉरेंस बिश्नोई को गलत बोला तो मार डालूंगी:वह मेरा पति है; शामली के जाट नेता को धमकी दी थी, जयपुर से अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment