Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल:एसएसपी के आदेश से कई थानों के प्रभारी बदले, रवेंद्र सिंह यादव अपराध शाखा इंचार्ज

    3 hours ago

    2

    0

    मुज़फ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में निरीक्षक रवेंद्र सिंह यादव को थाना रामराज से अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जसबीर सिंह को थाना भोपा से आईजीआरएस/पासपोर्ट सेल में स्थानांतरित किया गया है। महावीर सिंह चौहान को थाना खालापार से सिविल लाइन और बबलू सिंह को कोतवाली नगर से खालापार भेजा गया है। इसी कड़ी में उजेश कुमार शर्मा को थाना नई मंडी से कोतवाली नगर, आनंद देव मिश्र को थाना मंसूरपुर से नई मंडी और आशुतोष कुमार को सिविल लाइन से भोपा स्थानांतरित किया गया है। विपिन त्यागी को अतिरिक्त निरीक्षक, अपराध थाना कोतवाली नगर से मंसूरपुर भेजा गया है, जबकि सुल्तान सिंह को साइबर क्राइम से अतिरिक्त निरीक्षक, अपराध थाना बुढ़ाना नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में, विजय कुमार को थाना फुगाना से सिखेड़ा और कर्मवीर सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बुढ़ाना से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है। योगेंद्र शर्मा को थाना सिखेड़ा से भौराकलां स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर मानवेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष भौराकलां से पुरकाजी और जयवीर सिंह को थानाध्यक्ष पुरकाजी से फुगाना भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, ज्ञानेंद्र सिरोही को पीआरओ से थानाध्यक्ष रामराज बनाया गया है। धर्मवीर सिंह को अपराध शाखा से अतिरिक्त निरीक्षक, अपराध थाना कोतवाली नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह बड़ा फेरबदल जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में शादी समारोह में जमकर मारपीट:मामूली कहासुनी के बाद बेल्ट-डंडों से हमला, असलहों का प्रदर्शन
    Next Article
    CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अरेस्ट:सोशल मीडिया पर VIDEO आया था सामने, रामनगर पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment