Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ़्फ़रनगर में बिजली के खंभे में लगी आग:धू–धू कर जले केबिल, अलमासपुर में ओवरलोड बना आफत, मचा हड़कंप

    11 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित अलमासपुर में एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। अत्यधिक बिजली के लोड के कारण खंभे पर लगे केबिल धू-धू कर जल उठे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना देर रात अलमासपुर में राजवीर कुट्टी की मशीन वाली गली के पास रामपाल तेल वालों के नजदीक लगे बिजली के खंभे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में बिजली के तारों में हल्की स्पार्किंग हुई, जिसके बाद अचानक तेज धमाकों जैसी आवाजों के साथ आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि खंभे पर लगे लगभग सभी बिजली के केबिल इसकी चपेट में आ गए। वायरल वीडियो में खंभे से आग की ऊंची लपटें उठती और केबिल जलते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है, जिससे केबिल और ट्रांसफॉर्मर पर दबाव बढ़ गया है। आशंका है कि इसी ओवरलोड के कारण केबिल गर्म होकर आग की चपेट में आ गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद करके स्थिति को नियंत्रित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महिला ने सुसरालियों पर कराई FIR:पीड़िता बोली-पति उसके साथ नहीं मां के कमरे में सोता था, देवर ने उसकी कपड़े बदलते हुए बनाई वीडियो
    Next Article
    ग्लास फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान राख:फिरोजाबाद में दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment