Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ़्फ़रनगर में जनगणना 2027 की तैयारी:10 सेंटर पर प्रशिक्षण, 7 मई से सेल्फ-एन्यूमरेशन, 22 मई से सर्वे

    2 hours ago

    1

    0

    भारत की 16वीं जनगणना 2027 की तैयारियां मुज़फ़्फ़रनगर में तेज़ हो गई हैं। जनपद में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रशिक्षण कार्य ज़ोरों पर चल रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने अपनी पूरी मशीनरी सक्रिय कर दी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह के अनुसार, सदर तहसील में चार, जानसठ तहसील में दो, खतौली तहसील में दो और बुढ़ाना तहसील में दो प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील में जानसठ रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल और गांधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित माउंट लिटेरा पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। जानसठ तहसील में एंबियंस एकेडमी और गोल्डन बेल पब्लिक स्कूल, खतौली तहसील में मैपल्स एकेडमी और सेंट थॉमस स्कूल, जबकि बुढ़ाना तहसील में मेपल्स एकेडमी और सोहजनी तगान स्थित राखी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 7 मई से 21 मई 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद, 22 मई से 20 जून 2026 के बीच गणनाकर्मी घर-घर जाकर पहले चरण (हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस) का सर्वे करेंगे। प्रशासन के मुताबिक, गणनाकर्मी कुल 34 प्रश्न पूछेंगे। इन प्रश्नों के सही-सही उत्तर देना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी देने पर कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब गणनाकर्मी उनके घर पहुंचें, तो सही जानकारी देकर सहयोग करें। जिले में जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं और प्रशिक्षण से लेकर फील्ड विजिट तक का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में साढ़े छह हजार वर्गमीटर भूमि पर चला बुलडोजर:बगैर लेआउट पास कराए और मानचित्र स्वीकृत के बिना बनाई जा रही थी कालोनी
    Next Article
    इटावा में कार-कंटेनर की टक्कर:तिलक समारोह से लौट रहे नाती-बाबा की मौत, परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment