Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में साढ़े छह हजार वर्गमीटर भूमि पर चला बुलडोजर:बगैर लेआउट पास कराए और मानचित्र स्वीकृत के बिना बनाई जा रही थी कालोनी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने मिश्रीपुर मोहल्ले में एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई बिना लेआउट पास कराए और मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाटिंग किए जाने के मामले में की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर 6,500 वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि मिश्रीपुर के गाटा संख्या 348 पर 6,500 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना लेआउट पास कराए और मानचित्र स्वीकृत कराए एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। सूचना मिलने पर सचिव अजय कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलोनाइजर द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार, पिछले चार महीनों में लगभग डेढ़ लाख वर्गमीटर अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा चुकी है। सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि वे प्राधिकरण की सीमा के अंतर्गत कोई भी भूमि खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि उस भूमि का लेआउट पास है या नहीं। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि खरीदी जा रही जमीन महायोजना-2031 में आवासीय परियोजना के लिए आरक्षित है या नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कोई भी नया निर्माण न करें। यदि कोई चोरी-छिपे निर्माण कराता पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने लोगों से अपील की है कि वे प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित (लेआउट पास) कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें और खरीद से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति की पुष्टि अवश्य कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी पूर्व विधायक उमेश मलिक जयंत चौधरी से मिले:बुढ़ाना सीट पर 2027 चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में जनगणना 2027 की तैयारी:10 सेंटर पर प्रशिक्षण, 7 मई से सेल्फ-एन्यूमरेशन, 22 मई से सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment