Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meerut Police ने CM Yogi Adityanath का पुतला जलाने की योजना में दो को किया गिरफ्तार

    7 minutes from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर और पुतला जलाकर शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि 27 अगस्त को समाजवादी अधिवक्ता सभा के सदस्यों ने बिना किसी अनुमति के मुख्यमंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया था। इसके बाद 27-28 अगस्त की रात सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि संगठन के सदस्य दोबारा मुख्यमंत्री का पोस्टर और पुतला जलाने की योजना बना रहे हैं।बयान के अनुसार, सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और स्वात टीम नगर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस गतिविधि से जनाक्रोश पैदा होने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगानगर निवासी सतीश राणा (48) और लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी शहजादा मोहम्मद जुफर (30) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Floods: महाराष्ट्र के 299 नागरिक सुरक्षित, 60 लोगों से संपर्क की कोशिश जारी
    Next Article
    USCIRF Report: भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति बिगड़ने का आरोप, आयोग ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment