Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

    1 day ago

    1

    0

    केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को कोच्चि लाने की विफल कोशिश में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में राज्य के पूर्व खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम’ के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने उस फाइल को मंजूरी दे दी है, जिसमें प्रस्तावित फुटबॉल आयोजन के लिए प्रायोजन व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े मामले में अब्दुरहीमान को आरोपी बनाने की अनुमति मांगी गई थी।मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पिछले महीने अब्दुरहीमान पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगने के लिए फाइल राज्यपाल के पास भेजी थी। केरलम की पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने पिछले साल राज्य में अर्जेंटीना की टीम के साथ एक फुटबॉल मैच आयोजित करने की कोशिश की थी। सतीशन के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रायोजित करने वाली कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है।सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले की पड़ताल के तहत हाल ही में अब्दुरहीमान से पूछताछ की थी, जिससे यह पता चलने का दावा किया गया कि प्रायोजक कंपनी चुनने की पहल पूर्व मंत्री ने ही की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच में कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रायोजक कंपनी को दी गई सुविधाओं में कथित अनियमितताएं भी पाई गईं, जिनमें कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (जो ग्रेटर कोचीन विकास प्राधिकरण के स्वामित्व में है) को कंपनी को सौंपना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने अपनी जांच के आधार पर सतीशन को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें अब्दुरहीमान को मामले में आरोपी बनाने की सिफारिश की गई।अधिकारियों के अनुसार, चूंकि अब्दुरहीमान पिछली एलडीएफ सरकार में मंत्री रह चुके थे, इसलिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की मंजूरी लेने के लिए फाइल लोक भवन भेज दी। उन्होंने बताया कि सतीशन ने एसआईटी को मामले में अब्दुरहीमान के निजी सचिव सत्यपालन और केरलम राज्य खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष यू. शराफ अली को भी आरोपी बनाने की अनुमति दे दी थी। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने सत्यपालन और अली के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।इस बीच, अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम का केरलम दौरा रद्द होने के संबंध में राज्य के खेल मंत्री ओ. जे. जनीश ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि इस मामले में धन जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली एलडीएफ सरकार, तत्कालीन खेल मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, सभी ने इस कदम का समर्थन किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment