Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

    1 day ago

    1

    0

    यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) ने छोटी दीपावली से लेकर दीपावली के अगले दिन तक कुल 2,05,738 जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संख्या सामान्य दिनों में प्रतिदिन मिलने वाली करीब 38,000 सहायता की तुलना में काफी अधिक रही।यूपी-112 के महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनसुलभ बनाने के विशेष प्रयास किये गए। इसके तहत प्रदेशभर में पीआरवी को सतर्क अवस्था पर रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को बिना देरी के सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को राहत पहुंचाई गई।छोटी दीपावली सात नवंबर को कुल 53,264 नागरिकों ने आपातकालीन सहायता प्राप्त की। वहीं, आठ नवंबर को दीपावली के दिन यह संख्या बढ़कर 74,816 पहुंच गई। दीपावली के अगले दिन नौ नवंबर को सर्वाधिक 77,753 लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई।सिंह ने बताया कि इस तरह तीन दिनों में कुल 2,05,738 नागरिकों तक यूपी-112 की सेवाएं पहुंचीं। त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आपात जरूरतों को देखते हुए पीआरवी की सक्रियता लगातार बनी रही। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान यूपी-112 पर सबसे अधिक सहायता की मांग पुलिस से संबंधित मामलों में रही।सात नवंबर को करीब 41,000 लोगों ने पुलिस संबंधी मामलों में मदद मांगी। वहीं,आठ नवंबर को यह संख्या बढ़कर करीब 56,000 हो गई। दीपावली के अगले दिन नौ नवंबर को करीब 59,000 लोगों को पुलिस संबंधी मामलों में सहायता उपलब्ध कराई गई।इस प्रकार तीन दिनों के दौरान पुलिस संबंधी मामलों में दो लाख से अधिक नागरिकों को त्वरित सहायता मिली। इसी तरह, सात से नौ नवंबर के बीच चिकित्सा सहायता से जुड़े 36,817 मौकों पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई। वहीं, आग लगने की घटनाओं और अन्य अग्निशमन संबंधी आपात स्थितियों में 7,029 घटनाओं पर अग्निशमन दल की सहायता पहुंचाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी
    Next Article
    Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment