Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MMMUT को ग्लोबल रैंकिंग-2026 में 21वीं रैंक मिली:टीचिंग, रिसर्च और इनोवेशन में मजबूत प्रदर्शन से मिली उपलब्धि

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (MMMUT) ने एचई हायर एजुकेशन रैंकिंग-2026 में ग्लोबल लेवल पर 21वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यूनिवर्सिटी को 10,000 में से 8321 स्कोर मिला है, जिससे इसकी इंटरनेशनल पहचान और मजबूत हुई है। इस बार रैंकिंग में 95 देशों के 507 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया। सभी संस्थानों का असेसमेंट एक एडवांस्ड फ्रेमवर्क के तहत किया गया, जिसमें 138 परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स का इस्तेमाल हुआ। ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर हुआ मूल्यांकन यह रैंकिंग ट्रेडिशनल सिस्टम से अलग है, क्योंकि इसमें सिर्फ एकेडमिक रिजल्ट नहीं बल्कि ओवरऑल परफॉर्मेंस को इवैल्यूएट किया जाता है। इसमें टीचिंग क्वालिटी, इंस्टिट्यूशनल ग्रोथ, सोशल इम्पैक्ट और इनोवेशन जैसे अहम फैक्टर्स को शामिल किया गया। MMMUT ने इन सभी पैरामीटर्स पर कंसिस्टेंट और स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस दिखाया। खासकर टीचिंग स्टैंडर्ड, रिसर्च वर्क और इनोवेशन के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिसके चलते उसे ग्लोबल टॉप यूनिवर्सिटीज में जगह मिली। कुलपति ने बताया टीम एफर्ट का रिजल्ट कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इस अचीवमेंट को यूनिवर्सिटी के फैकल्टी, स्टूडेंट्स और स्टाफ के टीम एफर्ट का रिजल्ट बताया। उन्होंने कहा कि यह रैंक इस बात का प्रमाण है कि यूनिवर्सिटी एकेडमिक एक्सीलेंस और इनोवेशन के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूनिवर्सिटी का फोकस रिसर्च, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन और नए इनोवेशन पर और बढ़ाया जाएगा, ताकि ग्लोबल रैंकिंग में और बेहतर पोजीशन हासिल की जा सके। एजुकेशनल पहचान को मिला बूस्ट इस अचीवमेंट से गोरखपुर की एजुकेशनल पहचान को भी नया बूस्ट मिला है। इससे यहां के स्टूडेंट्स के लिए बेहतर लर्निंग एनवायरनमेंट और फ्यूचर ऑपर्च्युनिटीज के रास्ते और मजबूत होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में सास-ससुर, सालियों ने कमरे में बंदकर मार डाला; बीचबचाव करती रही पत्नी
    Next Article
    योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:हाथरस में प्रदर्शनी लगी, विधायक बोलीं- जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment