Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान-झारखंड के 3 जिलों में पारा 34°C पार; सिक्किम में बर्फबारी, त्सांगू में 350 टूरिस्ट गाड़ियां फंसी

    7 hours ago

    1

    0

    देश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरे का असर है। मैदानी राज्यों में दिन का तापमान 34°C ज्यादा पहुंचा। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पूर्व-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। आज भी 8 जिलों में बारिश की अलर्ट है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इधर राजस्थान के बाड़मेर, झारखंड के सरायकेला-चाईबासा में फरवरी में ही पारा 34°C से ज्यादा रहा। नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम में रविवार को बर्फबारी हुई। राज्य के शेरेथांग इलाके में जवाहरलाल नेहरू रोड पर सिप्सू और 16th माइल के बीच त्सांगू के पास करीब 350 टूरिस्ट गाड़ियां फंसी हुई हैं। यहां पर 46 टूरिस्ट इनमें बच्चे भी शामिल हैं सभी को कुछ समय के लिए 17th माइल पर आर्मी ट्रांजिट कैंप भेजा गया। सेना ने एहतियातन प्रभावित इलाके में गाड़ियों की आवाजाही रोक दी है। बर्फबारी की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: फरवरी में चौथी बार बारिश का अलर्ट, नए सिस्टम के असर से आज 8 जिलों बारिश की संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। आज भी 8 जिलों में बारिश की अलर्ट है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में बर्फबारी, गोपेश्वर में ओलावृष्टि; बद्रीनाथ हाईवे पर पेड़ गिरे उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। देहरादून के मुताबिक गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आसपास के क्षेत्रों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, फरवरी में 81% कम हुई बारिश हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी और 28 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। राज्य के मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 4.1°C अधिक और मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 2.3°C अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi JNU Violence Protest | जेएनयू परिसर में आधी रात को बवाल! वामपंथी और दक्षिणपंथी छात्र समूहों में हिंसक झड़प, कई घायल
    Next Article
    हिमाचल भवन दिल्ली में आधी रात पुलिस की रेड, VIDEO:यहां ठहरे लोगों में हड़कंप, महिला बोली- मेरे कमरे में कैसे पहुंचे जवान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment