Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य

    6 hours ago

    1

    0

    भोपाल, एक नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में देश के अन्य राज्यों से आगे है तथा आने वाले समय में इन क्षेत्रों में और प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री यादव ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर यहां आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और स्थानीय व्यंजनों के मेले का उद्घाटन किया तथा इनका अवलोकन किया।उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक चेतना विराट है। हम सभी इसे नमन करते हैं। प्रदेशवासी सौभाग्यशाली हैं।मध्यप्रदेश का गठन किसी एक व्यक्ति के विचार या किसी एक कालखंड की देन नहीं है। यह प्रदेश के मेहनती लोगों और उनके संस्कारों का परिणाम है। मध्यप्रदेशवासियों की समर्पण भावना सराहनीय है।’’ यादव ने कहा कि 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला, जबकि 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने से कृषि क्षेत्र का विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को रविवार को 490 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश वास्तविक रूप ले चुका है और राज्य में निवेश का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र की विकास दर 24 प्रतिशत से अधिक है और विभिन्न परियोजनाओं के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहीत किए जाने पर चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि सिंचाई का दायरा भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। यादव ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं और मध्यप्रदेश इस क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पर्यटन के विकास और विरासत के संरक्षण में भी सबसे आगे है तथा अपनी अलग पहचान बना रहा है।यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भोपाल में इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। हमारी सेना के जवान देश की रक्षा के लिए दिन-रात सतर्क रहते हैं और इसी कारण हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले पौने तीन वर्ष में प्रदेश के समग्र विकास के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।उन्होंने कहा कि इनमें धार जिले में पीएम मित्र पार्क, बीना रिफाइनरी की विस्तार परियोजना, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतरराज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाएं तथा मोहासा-बाबई में नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली उपकरण विनिर्माण क्षेत्र की स्थापना को मंजूरी प्रमुख हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
    Next Article
    Malkangiri में पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपति को उतारा मौत के घाट, 13 वर्षीय बेटा जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment