Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP में अगले 24 घंटे में 4 इंच बारिश संभव:मुंबई में बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 2 मौतें; UP में 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। इसकी वजह तीन मानसूनी सिस्टम हैं। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर-उज्जैन संभाग के 5 जिले रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया गया है। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। यहां दो दिन में 8.57 इंच बारिश हुई। ब्यावरा में 9.02 इंच बारिश दर्ज की गई। 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मुंबई के कुर्ला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में बारिश और 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट है। पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी की 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में पिछले 8 दिनों में 31 मकान गंगा में समा चुके हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर करंट लगने का बनाया बहाना, 6 साल की बेटी ने खोला राज; पति गिरफ्तार
    Next Article
    तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 6 की मौत:6 घायल; कर्नाटक की 11 महिलाएं काम से लौट रही थीं, मृतकों में ऑटो ड्राइवर शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment