Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं को रोका:कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस से नोकझोंक, 21 जुलाई को लखनऊ में विरोध जताएंगे

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं को रविवार को पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। कार्यकर्ता मेस्टन रोड स्थित तिलक हॉल से करीब दोपहर 3:15 बजे नारेबाजी करते हुए निकले थे। पुलिस को पुतला दहन करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अनस ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्र और उनके परिवार परेशान हैं। एक परीक्षा का पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना उनका अधिकार है, लेकिन उन्हें रोककर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान अनस ने कहा कि कानपुर में प्रदर्शन रोके जाने के बावजूद संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को लखनऊ में मशाल जुलूस, 23 जुलाई को रायबरेली में प्रदर्शन और 1 अगस्त को हरदोई में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने राजस्थान में सामने आए पेपर लीक मामलों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में जुड़े लोगों के संबंधों से सभी परिचित हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष बोले प्रदर्शन में आगे बड़ी संख्या में छात्र होंगे NSUI के जिलाध्यक्ष अनिकेत मिश्रा ने कहा कि रविवार को पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिससे वे पुतला दहन नहीं कर सके। हालांकि आने वाले दिनों में संगठन और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अगली बार NSUI के कार्यकर्ता चार गुना अधिक संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और छात्रों की आवाज बुलंद करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर:जालौन में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिता बोले- बहुत समझाया पर नहीं बची बेटी
    Next Article
    'MSME को बढ़ावा देने के लिए बनेगा सरदार पटेल केंद्र':आजमगढ़ में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा बोले- BJP कार्यालय हमारा मंदिर है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment