Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Airport पर Customs ने पकड़ा 2.09 करोड़ रुपये का Gold, दो यात्री हिरासत में

    3 hours from now

    1

    0

    मुंबई, चार नवंबर बहरीन से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों के पास से करीब 2.09 करोड़ रुपये मूल्य का 1.68 किलोग्राम सोना (सोने का बुरादा) बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने सोना अपने अंतःवस्त्रों में छिपा रखा था।उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दोनों यात्रियों को रोका। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एआईयू कर्मियों ने इन यात्रियों के अंतःवस्त्रों के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर मोम के रूप में रखा गया सोने का बुरादा बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मूल्यांकनकर्ता द्वारा प्रमाणित कराया गया और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।उन्होंने कहा कि तस्करी के इस मामले में जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Derek O Brien ने Amit Shah की बहस की चुनौती पर पुराना वीडियो साझा कर साधा निशाना
    Next Article
    Ballia Court ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर मामले में बस चालक को सुनाई 25 साल जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment