Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौ वर्षों में प्रदेश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव:विधायक बोले- भयमुक्त वातावरण, सशक्त कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा में अग्रणी

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जनपद मुख्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अम्बेडकर सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से लाइव प्रसारण हुआ। जिसको बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने देखा। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बांसी के विधायक एवं पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बांसी के विधायक एवं पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था अस्थिर थी, महिलाओं की सुरक्षा अपर्याप्त थी और माफियाओं का प्रभाव था। अब प्रदेश भयमुक्त वातावरण, सशक्त कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा में अग्रणी बन गया है। विधायक जय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि सरकार ने विकास और कल्याण को प्राथमिकता दी है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का व्यापक विस्तार हुआ है। उन्होंने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग जैसे क्षेत्रों में हुए व्यापक सुधारों पर भी प्रकाश डाला। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश में 2017 के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सुधरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति और सुरक्षा स्थापित हुई है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण तेजी से हुआ है। इस अवसर पर उन्हें जिले के अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किया गया, जिससे उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जहां क्षेत्र में अपराध और अव्यवस्था का माहौल था, वहीं अब विकास और कानून व्यवस्था का नया युग शुरू हुआ है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय, बस स्टेशन, फायर स्टेशन और मछली मंडी जैसी प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि यह दिन प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर विकासशील और सशक्त राज्य के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, और विकास कार्य अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह आम जनता के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कुछ लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के लिए चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर श्यामधनी राही सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में लाभार्थियों को दिए गए चेक और सम्मान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। अंत में जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देवनंदन दूबे, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना:बोले- 'ऐसे 9 साल बेमिसाल' नहीं चाहिए, प्रदेश में अत्याचार बढ़ रहा है
    Next Article
    नगर आयुक्त से महिलाएं बोली समय से नहीं आती कूड़ा-गाड़ी:पैदल निरीक्षण कर आमजन से जानी समस्याएं, एक दर्जन जगहों का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment