Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग छात्रा को घर से जबरन ले गया मुस्लिम युवक:लखनऊ पुलिस ढूंढ रही, धमकी दी- इसकी शादी कहीं कराई तो धर्म बदलवा दूंगा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में नाबालिग छात्रा को मुस्लिम युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी ने अपनी बहनों के साथ घर आकर नाबालिग की मां को धमकी दी थी। उसके बाद छात्रा को जबरन अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में लगी है। हरिओमनगर की महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को अमान नाम के लड़के ने जबरन शादी के इरादे से अगवा कर लिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी नाबालिग बेटी स्कूल श्रीराम अकादमी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमान खान पुत्र पप्पू खान उसे जबरन अपने साथ लेकर कहीं चला गया। घटना के बाद से छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले 4 फरवरी को अमान खान और उसकी बहनें अमरीन और साहिबा ने मोहल्लेवालों के सामने उसकी बेटी की जबरन शादी कराने को लेकर परिवार के साथ मारपीट की थी। इस दौरान जातिसूचक गालियां दी गईं और जान-माल की धमकियां भी दीं। धर्म परिवर्तन कराकर शादी की बात कही पीड़िता का कहना है कि अमान खान ने धमकी दी थी कि अगर उसकी बेटी की शादी उससे नहीं कराई गई तो उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर लेगा। उसके बाद से आरोपी परेशान कर रहा था। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग छात्रा की तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रा को सकुशल बरामद करने के लिए टीमें लगी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC रेगुलेशन के समर्थन में BAPSA:लखनऊ में स्वास्थ्य भवन से परिवर्तन चौक तक निकालेंगे मार्च, 3 से 9 फरवरी तक चला धरना
    Next Article
    शामली में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक:जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों और अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment