Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC रेगुलेशन के समर्थन में BAPSA:लखनऊ में स्वास्थ्य भवन से परिवर्तन चौक तक निकालेंगे मार्च, 3 से 9 फरवरी तक चला धरना

    4 hours ago

    1

    0

    बिरसा आंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) एक बार फिर राजधानी में आंदोलन की राह पर है। संगठन ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन चौराहे से परिवर्तन चौक तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च UGC कानून 2026 को लागू करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। बापसा से जुड़े पदाधिकारी 3 फरवरी से 9 फरवरी तक परिवर्तन चौक पर धरने पर बैठे थे। संगठन का कहना था कि उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए UGC कानून 2026 को तत्काल लागू किया जाना जरूरी है। हालांकि, पुलिस ने धरना स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया था। इसके बाद आंदोलन को नई रणनीति के तहत आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद दोबारा लामबंदी संगठन का आरोप है कि शांतिपूर्ण धरने के बावजूद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। अब बापसा पदाधिकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से मार्च निकालकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व का मुद्दा बापसा का कहना है कि UGC कानून 2026 लागू होने से विश्वविद्यालयों में आरक्षण, प्रतिनिधित्व और नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों का समाधान हो सकेगा। संगठन का दावा है कि जब तक इस कानून को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जाता, तब तक उच्च शिक्षा में बराबरी सुनिश्चित नहीं हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-वृंदावन के डेवलपमेंट के लिए अलग से बजट:800 करोड़ रुपए मिलेंगे, इसमें मेरठ और कानपुर भी शामिल
    Next Article
    नाबालिग छात्रा को घर से जबरन ले गया मुस्लिम युवक:लखनऊ पुलिस ढूंढ रही, धमकी दी- इसकी शादी कहीं कराई तो धर्म बदलवा दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment