Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग के अपहरण के आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम:तीन महीने से फरार है, अयोध्या पुलिस लगातार छापेमारी कर रही

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए इनाम घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ इनायत नगर थाने में 6 दिसंबर, 2025 को मामला दर्ज किया गया था और वह तब से फरार है। मामला जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव की 13 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बच्ची के पिता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 5 दिसंबर 2025 की रात से लापता है। बेटी के गायब होने का पता चलने पर उन्होंने पहले अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की। कई जगह तलाश करने के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बेटी की सकुशल बरामदगी का अनुरोध किया। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी अमित कुमार उर्फ कल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सर्विलांस का भी सहयोग ले रही है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के मिलने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बच्ची के मेडिकल और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम में महिला की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, घर वालों ने जमकर हंगामा किया
    Next Article
    हाथ में तमंचा के साथ मिला युवक का शव:प्रयागराज में कनपटी पर गोली लगी; जीजा के स्कूल की करता था रखवाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment