Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम में महिला की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, घर वालों ने जमकर हंगामा किया

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कादरीगेट क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका ने आठ दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। शहर के दिग्गी ताल निवासी राखी (28) पत्नी शिवकांत कश्यप की शादी चार वर्ष पूर्व इटावा में हुई थी। प्रसव के लिए वह अपने मायके आई हुई थीं। एक सप्ताह पहले, 20 फरवरी को इसी अस्पताल में उनकी सामान्य डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ थीं। बीती रात लगभग तीन बजे राखी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें दोबारा उसी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने बिना समुचित जांच किए उन्हें दवा और इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और उनका पेट फूल गया। पति शिवकांत कश्यप ने बताया कि उनकी पत्नी को दिखाने के लिए लाया गया था, लेकिन अस्पताल में क्या उपचार दिया गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के बाद राखी की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने पर किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की गई। महिला की छोटी बहन श्वेता ने कादरीगेट थाने में तहरीर देकर अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में स्पष्ट रूप से अस्पताल स्टाफ की लापरवाही को राखी की मृत्यु का कारण बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय और सीएमओ अवनींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर विस्तृत जानकारी ली। सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा। साथ ही अस्पताल को खाली करवाकर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार परनियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यहां जो मरीज भर्ती थे। उनको एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, दफ्तर 8 बजे तक खुलेंगे:1 मार्च से नई व्यवस्था लागू होगी, कानपुर में रजिस्ट्री ऑफिस की टाइमिंग बदली
    Next Article
    नाबालिग के अपहरण के आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम:तीन महीने से फरार है, अयोध्या पुलिस लगातार छापेमारी कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment