Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया

    13 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए बलरामपुर लाया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा की गई। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद के थाना रोहा क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, थाना श्रीदत्तगंज में मुकदमा संख्या 17/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इसमें धारा 64(1), 87 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। नाबालिग पीड़िता को पुलिस ने पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयाज पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी ग्राम जयप्रभा भवानीपुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। महाराष्ट्र के स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद, आरोपी को शनिवार को बलरामपुर लाया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल करम सिंह और महिला कांस्टेबल शीतल सिंह शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब:पिता के इलाज के लिए वाराणसी गया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर
    Next Article
    श्रावस्ती में अपर मुख्य सचिव ने दी कर्मयोग की सीख:नशा मुक्ति पर जोर, राप्ती नदी में बच्चों को बचाने वाले मंगली हुए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment