Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा

    18 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कटरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान मोनू गोड़ पुत्र जटाशंकर, निवासी मुल्हवां, थाना पड़री के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी को एक महिला ने थाना कोतवाली कटरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली कटरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए, 26 फरवरी को उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह, चौकी प्रभारी मंडी समिति, ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में कंज्यूमर फेयर:35 स्टॉल लगे, डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया उद्घाटन
    Next Article
    मंडल रेल प्रबंधक ने बलिया स्टेशन का निरीक्षण किया:बलिया में अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment