Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में कंज्यूमर फेयर:35 स्टॉल लगे, डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, 17, माल रोड के प्रांगण में कंज्यूमर फेयर का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। कंज्यूमर फेयर में कुल 35 स्टॉल लगाए गए। इसमें माँ शाकुम्भरी सेफ एंड फर्नीचर, करियर प्लस बाई मास्टरक्लास, गैलेक्सी इंफोसिस, एचपी वर्ल्ड, लेनोवो, हिमालय वेलनेस कंपनी, मेरठ नमकीन भंडार, महावीर ट्रेडर्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, होंडा, रेनॉल्ट, नेक्सा, सुजुकी ऑटोमोबाइल्स, यामाहा, हनीज कैफे और पिंकी छोले भटूरे सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। दिन भर दर्शकों की भीड़ लगी रही। छात्र-छात्राओं ने उत्पादों की जानकारी प्रदान कर अपने प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। छात्रों के साथ आए उनके परिजनों और परिचितों ने भी विभिन्न स्टॉलों पर जाकर उत्पादों के रेट और गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस फेयर में संस्थान के विद्यार्थियों ने कंपनियों के विज्ञापन (ऐडमेड) बनाए और उनका प्रदर्शन किया। ऐडमेड प्रतियोगिता में गुप्ता क्लासेस, करियर प्लस बाई मास्टर क्लास, गैलेक्सी इंफोसिस, पिज्जा गैलेरिया, माँ शाकुम्भरी सेफ एंड फर्नीचर, श्री बालाजी टेलीकॉम मोबाइल वर्ल्ड, फौजी इलेक्ट्रिक स्कूटर (एगोर), कैडप्रो इंस्टीट्यूट, महावीर ट्रेडर्स, रेनॉल्ट, मेरठ नमकीन भंडार, नेक्सा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, मिथल कूलिंग सिस्टम्स (हिटाची), एनर्टिया सन पावर प्राइवेट लिमिटेड और स्पीडराइडर ऑटो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (सुजुकी) ने प्रतिभाग किया। इसमें माँ शाकुम्भरी सेफ एंड फर्नीचर प्रथम रहा। बेस्ट मार्केटिंग में शिव, शार्दूल, समर्थ और वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट स्टॉल मैनेजमेंट के लिए नमन पूनिया और राम सक्सेना ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलो सिंगिंग में अंकित सिंह, ग्रुप डांस में वैभव और गौरव, तथा सोलो डांस में रुचि अरोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा मनोरंजन के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विनोद अग्रवाल की 9.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज:8 कंपनियों से 26 लाख कोडीनयुक्त सिरप मंगाई थी, पुलिस के पास पूरा रिकॉर्ड
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment