Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा बवाल के बाद सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई:जगह-जगह फ्लैग मार्च, सड़कों पर सन्नाटा; कमिश्नर बोलीं- 300 लोग गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, सोमवार को दिनभर हुए बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी देर रात नोएडा पहुंची। कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। देर रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी। आदेश में कहा गया कि सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई गई कि सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 20 हजार कर दिया, लेकिन कंपनियां इस आदेश का पालन नहीं कर रही हैं। इस वजह से कर्मचारी भड़क गए। फिलहाल, आज माहौल शांत है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। इंडस्ट्रियल इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा- अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। RAF-PAC और पुलिस के जवान मंगलवार सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे। सुबह 3 जगहों पर लेबर जमा हुए थे, जिनसे बातचीत करके वहां से हटा दिया गया। मेरी अपील है कि लोग अपने-अपने काम पर लौटें। उन्होंने कहा- अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी डिटेल में जानकारी दी जाएगी। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। इस पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, नोएडा में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं। 150 वाहन तोड़ दिए। पुलिस पर पथराव किया था। कहां और कैसे भड़की हिंसा- आगजनी? कल की हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… नोएडा में बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने 'ईसा मसीह' वाली AI फोटो हटाई, बोले- मैं तो डॉक्टर बना था
    Next Article
    वृंदावन हादसा- इंस्टाग्राम रील से बची महिला की जान:2 और श्रद्धालु भी बचाए; ढोलक बजाते डूबे युवक के आखिरी शब्द- मां कॉल मत करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment