Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग:यात्री सामान छोड़कर भागे, बोले- धमाके की आवाज आई; 12 दिन में दूसरी घटना

    15 hours ago

    1

    0

    नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम चलती स्लीपर बस में आग लग गई। यात्री सहम गए और सामान छोड़कर भागने लगे। गनीमत रही किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि यात्रियों का पूरा सामान जल गया। हादसा सेक्टर-148 के पास करीब 5:30 बजे हुआ। बस में 32 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने पर बस में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई। चलती बस में आग लगने की 12 दिन के अंदर ये दूसरी घटना है। इससे पहले 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जल गए थे। 3 तस्वीरें देखिए... अब विस्तार से पढ़िए… पुलिस के मुताबिक, बस (BR28P3433) मंगलवार को दिल्ली के लाल किले से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर आग लग गई। बस कंडक्टर के शोर मचाने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस से नीचे उतरने की होड़ लग गई। यात्री सामान बस में ही छोड़कर बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह बस जमना ट्रेवेल्स की है। रजिस्ट्रेशन गोपालगंज RTO से हुआ है। ग्रेटर नोएडा के ADCP अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार जा रही एक बस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि बस में दिल्ली से 32 यात्री सवार हुए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्री बोले- सारा सामान जल गया 12 दिन पहले 9 यात्री बस में जिंदा जल गए थे 24 सितंबर की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लगी थी। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हुई थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। 26 यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई थी। हादसे की FIR में यात्रियों ने आग लगने से पहले बस में जलने की बदबू आने की बात कही थी। यात्रियों का आरोप था कि उन्होंने चालक-परिचालक को इसकी जानकारी दी, लेकिन बस समय पर नहीं रोकी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और बस संचालन कंपनी के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया था। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- ज्ञानेश कुमार की मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया: गंगाजल छिड़का, आगरा में कांग्रेसियों ने दीवार पर 'वोट चोर' लिखा था आगरा में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया। ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने कहा, “28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। अब घर को शुद्ध किया जा रहा है।” पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी चुनाव में 200 सीट मांगने वाली कांग्रेस का सरेंडर:MLC की 11 सीटों में एक पर भी नहीं उतारा प्रत्याशी, दावेदार करते रहे इंतजार
    Next Article
    BHU ट्रामा सेंटर में गलत सर्जरी की जांच शुरू:मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर CMO ने बनाई जांच कमेटी, 7 मार्च को हुई थी सर्जरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment