Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा की सोसाइटी में होली का हुड़दंग VIDEO:सिविटेक सोसाइटी और राधा स्काई में मारपीट, 10 लोगों किए गए गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में होली के हुड़दंग के कई वीडियो सामने आ रहे है। हालांकि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा दो वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें होली के दौरान मारपीट की जा रही है। पहला वीडियो सेक्टर-79 सिविटेक स्टेडिया का है। दूसरा वीडियो ग्रेटरनोएडा वेस्ट के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की गई। सेक्टर-79 सिविटेक स्टेडिया का वीडियो ये वीडियो करीब एक मिनट 20 सेकेंड का है। वीडियो में 12 से 14 लोग एक व्यक्ति को पीटते और गालीगलौज कर रहे है। वीडियो में महिला भी दिख रही है। होली खेलने के दौरान सोसाइटी के दो पक्षो के बीच बहस हुई इसके बाद मारपीट होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत कराया। जिसके बाद फिर से होली खेली गई। राधा स्काई गार्डन सोसाइटी ये वीडियो भी करीब एक मिनट का है। होली के दिन सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में सुरक्षा गार्डों ने लाठी-डंडों से निवासियों को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। निवासियों के अनुसार, होली के अवसर पर कुछ लोग अपने परिवार के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान, सुरक्षा गार्डों ने आकर उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को पकड़ा है। इसमें आनन्द पुत्र, गुड्डू कुमार मालदार, प्रकाश राय, किशन, दीपक, शिव कुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदन लाल, राकेश और अनुराग कुमार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, VIDEO:रायबरेली में ग्रामीणों ने सड़क पर घसीटा, सीओ ने पुलिस टीम को भेजा
    Next Article
    साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपए:लखनऊ में परिचित बनकर बातों में फंसाया, वीडियो कॉल हिस्ट्री भी डिलीट करवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment