Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IT के पास बाइक सवार की गर्दन में फंसा मांझा:राहगीर महिला ने हाथ और युवक ने रुमाल से रोका खून, बड़ा हादसा टला

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी में प्रतिबंधित पतंग के मांझे का खतरा एक बार फिर सामने आया है। रविवार शाम आईटी चौराहे के पास रामाधीन सिंह मार्केट के बाहर एक बाइक सवार युवक की गर्दन में अचानक पतंग का मांझा फंस गया। तेज धार मांझे से युवक की गर्दन कट गई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद एक महिला ने तत्परता दिखाते हुए हाथ और रुमाल से खून रोककर उसकी जान बचा ली। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बाइक सवार सुजीत आईटी चौराहे की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान हवा में तना पतंग का मांझा उसकी गर्दन में आकर उलझ गया। मांझा इतना धारदार था कि गर्दन पर गहरा कट लग गया और खून बहने लगा। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। युवक बाइक रोककर सड़क किनारे बैठ गया। महिला की सूझबूझ से बची जान घटना स्थल पर मौजूद एक महिला तुरंत आगे आई। उसने बिना देर किए अपनी हाथों से युवक की गर्दन दबाकर खून रोकने की कोशिश की। फिर रुमाल लगाकर घाव पर दबाव बनाया, जिससे खून का बहाव कम हुआ। आसपास के लोगों ने भी मदद की और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तुरंत मदद नहीं मिलती तो मामला गंभीर हो सकता था। बार-बार सामने आ रहा मांझे का खतरा राजधानी में पहले भी पतंग के प्रतिबंधित मांझे से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद खुलेआम ऐसे मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। त्योहारों या छुट्टियों के दिनों में यह खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से नियमित जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक सुजीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। समय रहते मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना एक बार फिर चेतावनी दे रही है कि पतंग का खतरनाक मांझा शहर की सड़कों पर जानलेवा साबित हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट:कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
    Next Article
    नोएडा में 100 किलो गुलाब जामुन नष्ट:होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रिफाइंड तेल सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment