Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 1.74 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरफ्तार:फर्जी इनवाइस बनाकर करते थे आईटीसी क्लेम, दस्तावेज बनाने में था माहिर

    14 hours ago

    1

    0

    CRT व थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर 01 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का 01 वांछित ठग को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक टेबलेट व दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए है। इसका नाम रोहन गुप्ता है। ज्वाइंट टीम ने इसे छोटा डी पार्क सेक्टर-62 से पकड़ा है। बनाई फर्जी फर्म 29 जुलाई 2024 को केएस इंटर प्राइसेज के द्वारा GST PORTAL पर ऑनलाइन जीएसटी नंबर प्राप्त कर रोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न फर्मा आलम इंटरप्राइजेज, केएस इंटरप्राइजेज, सीपी ट्रेडर्स व ट्रेडियोग्राफी के नाम से फर्जी फर्म तैयार की। 2024-25 में बिना किसी वास्तविक खरीद फरोख्त के 1 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रुपये का बोगस आईजीएसटी क्लेम किया गया। फर्जी दस्तावेजों से बनाई इनवाइस बोगस इन वर्ड सप्लाई करते हुए अन्य फर्म को आउट वर्ड सप्लाई की गई। बोगस आईजीएसटी की आईटीसी अपनी आपूर्ति फर्म सीपी ट्रेड को सप्लाई की गई और फर्म केएस इंटर प्राइसेज के द्वारा बोगस अस्तित्वहीन फर्म ट्रेडियोग्राफी से बिना वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किए केवल फर्जी प्रपत्रो का आदान-प्रदान करते हुए इनवाइस सप्लाई घोषित की ई। बोगस इनवर्ड सप्लाई के सापेक्ष बोगस आईटीसी क्लेम किया गया। फर्जी फर्मो में दिखाई खरीदफरोख्त पीड़ित ने (राज्यकर अधिकारी खंड-9 नोएडा) थाना सेक्टर-58 में 25 अक्टूबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी गहन विवेचना व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बोगस फर्म केएस इंटरप्राइजेज द्वारा अन्य क्रमशः फर्म आलम इंटरप्राइजेज से खरीद दिखाकर, फर्म सीपी ट्रेडर्स को बिक्री दिखाकर, फर्म सीपी ट्रेडर्स द्वारा फर्म ट्रेडियोग्राफी को बिक्री दिखाकर, फर्म ट्रेडियोग्राफी द्वारा जीएसटी क्लेम कर इंपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सपा का प्रदर्शन:अमेठी में नेता ने चूल्हे पर खाना बनाकर जताया विरोध
    Next Article
    लखनऊ में मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी:दिन में 35 डिग्री से अधिक पहुंचा पारा, 15 मार्च के बाद मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment