Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत:पत्नी बाहर दरवाजा खटखटाती रही, 6 महीने से दोनों अलग-अलग फ्लैट में रह रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हर्षित लवानिया के रूप में हुई है। वह सोसाइटी के एक फ्लैट में किराए पर अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक, हर्षित का पत्नी से विवाद चल रहा था और वह करीब 6 महीने से उनसे अलग रह रही थी। सोमवार शाम पत्नी फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह सुरक्षा गार्डों को बुलाकर लाई। इसी दौरान हर्षित बालकनी से नीचे उतरकर बाहर जाने की कोशिश करने लगे, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी से विवाद के बीच हुई घटना पुलिस के मुताबिक, हर्षित की शादी 2024 में हुई थी। पिछले करीब छह महीने से पत्नी उनसे अलग रह रही थी। सोमवार शाम पत्नी अचानक उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। हर्षित ने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी ने बाहर से आवाज लगाकर उनसे बात करने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी सुरक्षा गार्डों को बुलाकर लाई और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। इसी दौरान हर्षित फ्लैट की बालकनी से बाहर निकले और नीचे वाली मंजिल के फ्लैट से उतरकर बाहर जाने की कोशिश करने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज घटना के बाद सोसाइटी के लोग हर्षित को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उनके पिता अमिताभ लवानिया और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, हर्षित एक कंपनी में नौकरी करते थे और फ्लैट में अकेले रहते थे। पत्नी से विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में मां कूष्मांडा की आराधना को पहुंचे श्रद्धालु:उरई से कोंच और कालपी तक देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे
    Next Article
    MLC देवेंद्र की खामोशी ने बढ़ाई भाजपा प्रत्याशी की चिंता:नाराजगी जता रहे समर्थक; दो बार घर पर मनाने पहुंचे ध्रुव त्रिपाठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment