Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    21 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:KDA की कार्रवाई से मचा हड़कंप, नक्शा पास कराए बिना बिक रहे थे प्लाट

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए 21 बीघा जमीन में विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया। जोन-1बी में अवैध साइटों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। केडीए के विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अलग गांवों में टीम पहुंची। केडीए के अफसरों ने सबसे पहले माइक से एनाउंसमेंट किया। उसके बाद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। तीन गांवों में चली जेसीबी केडीए की टीम ने ग्राम प्रतापपुरी हरी में प्रकाश, नारायण व अन्य द्वारा लगभग 9 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसी तरह ग्राम भगवानपुरवा में राम, बाबू व अन्य की लगभग 8 बीघा और ग्राम कटरी ख्यौरा में राग गुप्ता व अन्य की लगभग 4 बीघा जमीन पर बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराए विकसित की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। तीनों स्थानों पर बिना ले-आउट स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट तथा निर्मित/अर्द्धनिर्मित भवनों का निर्माण किया जा रहा था। केडीए ने 3 जेसीबी मशीनों की मदद से इन सभी चीजों को ध्वस्त कर दिया। 8 बीघा पर और कार्रवाई की तैयारी इसके अलावा ग्राम सिंहपुर और गंगपुर चकबदा में लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग/निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित कर दिया गया है। इन स्थानों पर भी जल्द ही बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आमजन से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्लाटिंग में जमीन खरीदने से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी स्वयं प्राप्त करें। साथ ही भवन निर्माण से पूर्व मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई अभियान के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राजकुमार, लाल सिंह सहित थाना बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 30 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार:5 लाख रुपए है कीमत, पश्चिम बंगाल से ट्रैन और ट्रक में छिपाकर लाते थे गांजा
    Next Article
    मैं ठाकुर हूं कहने वाली आस्था की फेक इंस्टा-आईडी बनाई:ओरिजिनल ID से फोटो वीडियो चुराए, बाद में नाम बदलकर वेदांत सिंह किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment