Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में इंटर की छात्रा ने किया सुसाइड:परीक्षा शुरू होने से पहले घर में फंदे से लटका मिला शव, 2 भाइयों की थी अकेली बहन

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर सुसाइड कर लिया है । छात्रा का शव हलियापुर थानाक्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव स्थित उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आज से उसकी 12वीं की परीक्षाएं शुरू होनी थीं। मृतका की पहचान जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है। लक्ष्मी अयोध्या जिले के कुमारगंज थानाक्षेत्र स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी परीक्षाओं को लेकर तनाव में थी। बीती रात लक्ष्मी पढ़ाई करने के बहाने अपने कमरे में गई थी। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर लक्ष्मी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि छात्रा परीक्षा के अत्यधिक तनाव में थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। 'क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' "वहीं मृतका के बड़े भाई भीम सेन यादव ने बताया कि मेरी बहन इंटर की छात्रा थी। बीते चार-पांच दिनों से वो पढ़ाई को लेकर रात-रात भर जागती थी। कॉपी-बुक को खोलकर रीड किया करती थी तो मुझे लगता था कि पढ़ाई-लिखाई करने में बिज़ी है। लेकिन दो तीन रोज से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। आज से उसका बोर्ड एग्जाम शुरू होना था। जिसके लिए वो तैयारी से थी, विद्यालय जाकर एडमिट कॉर्ड भी लेकर आई थी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    500 रुपए का लालच देकर अधेड़ ने छात्रा को दबोचा:कार्रवाई न होने ने ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन, बच्चों ने स्कूल जाने से किया इंकार
    Next Article
    नोएडा में 30 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार:5 लाख रुपए है कीमत, पश्चिम बंगाल से ट्रैन और ट्रक में छिपाकर लाते थे गांजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment