Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 5 लोगों से 94 लाख की ठगी:निवेश, मोबाइल हैक और वेबसाइट खरीदने को लेकर फंसाया , रकम कराई ट्रांसफर

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा में पांच अलग-अलग लोगों से पिछले साल शेयर मार्केट में निवेश और बैंक खाते से 94 लाख रुपये की ठगी हुई थी। सभी पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। अब मामले में साइबर थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। ये घटनाएं अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच की हैं। पुलिस डीजिटल सबूत और अन्य सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। निवेश के बहाने की ठगी पुलिस ने बताया कि सेक्टर-113 निवासी एक व्यक्ति को पिछले साल सात मार्च को साइबर ठगों ने निवेश के जाल में फंसाकर बातचीत शुरू की। ठगों की बात में आने के बाद पीड़ित ने तीन बार में कुल 24 लाख 43 हजार 974 हजार रुपये निवेश कर दिए। मुनाफे की रकम निकाने के दौरान एक जुलाई 2025 में ठगी की जानकारी हुई। मोबाइल हैक कर ठगी सेक्टर-39 की रिंकू सिंह से नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो जून 2025 को उनका मोबाइल हैक हो गया। अचानक से उनके बैंक खाते से कुल 13 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसी तरह, सेक्टर-24 निवास दिलीप कुमार के साथ 23 अप्रैल 2025 को साइबर ठग वेबसाइट पर खरीदाने करने के दौरान 16 लाख 59 हजार 998 रुपये ठग लिए। ट्रेडिंग के जरिए ठगी फेज-दो थाना क्षेत्र के सुभाष चंद से 15 अप्रैल 2025 को 30 लाख 10 हजार तीन रुपये ठगी हुई थी। वहीं ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के राजबीर सिंह यादव के साथ 6 और 9 अप्रैल 2025 को हुई दो घटनाओं में नौ लाख 76 हजार 520 रुपये ठगी की गई। पांचों मामलों में पीड़ितों को कुल 93 लाख 90 हजार 495 रुपये का नुकसान हुआ है। मामलों साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 7 गांवों की 10-हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित:घाघरा खतरे के निशान से 68 सेमी ऊपर,100 से ज्यादा नावें तैनात; 6 हजार लंच पैकेट बांटे
    Next Article
    संत सौरभ पर इंडोनेशिया में पुस्तक:‘एक मानवता-एक परिवार’ संदेश पर इंडोनेशिया में प्रकाशित हुई पुस्तक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment